March 7, 2026

इंदौर पुलिस ने इंटर स्टेट हथियार तस्कर गिरोह से किए 200 कारतूसों के साथ 6 पिस्टल एवम 4 देसी कट्टे बरामद। दो आरोपी गिरफ़्तार।

एक्सपोज़ टुडे।

अवैध हथियारों के विरुद्ध इंदौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही की है।सिकलीगरों से 200 कारतूसों के साथ 6 पिस्टल एवम 4 देसी कट्टे बरामद किए हैं। आरोपी अवैध हथियारों तथा जिंदा कारतूसों की अंतरराज्जीय सप्लाई करते हैं। क्राईम ब्राँच थाने के मुताबिक़
सहायक पुलिस उप आयुक्त अनिल सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी क्राईम ब्राँच इंदौर धनेन्द्र सिंह भदौरिया की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई जिस पर थाना अपराध शाखा की टीम के द्वारा 02 सिकलीगरों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते तेजपाल पिता विक्रम सिंह भाटिया उम्र 20 साल नि. ग्राम नवलपुरा अंजड़ जिला बड़वानी 2. जसपाल पिता प्यारसिंह डांगी उम्र 42 साल नि. ग्राम नवलपुरा अंजड़ जिला बड़वानी बताया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 6 देसी पिस्टल एवं 4 देसी कट्टे एवं 200 जिन्दा कारतूस कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रू. का बरामद किया गया।
आरोपियों से पूछताछ में आरोपियो के द्वारा स्वयं ही अवैध हथियार एवं कारतूसों का निर्माण करना बताया एवं उक्त अवैध हथियारों को इंदौर में बेचने हेतु ग्राहक ढूंढना बताया आरोपी तेजपाल के विरूद्ध थाना भिकनगांव जिला खरगोन में चोरी के दो मामले एवं आरोपी जसपाल के विरूद्ध थाना अंजड़ जिला बड़वानी एवं आलिराजपुर के थानों में चोरी एवं अवैध हथियार के कई मामले पंजीबद्ध हैं।
उक्त के संबंध में थाना अपराध शाखा इंदौर पर अपराध क्रमांक 06/2022 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट. एवं आयुध अधिनियम की धारा 3/5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri