May 9, 2026

इंदौर हुए बहुचर्चित बावड़ी हादसे में दो गिरफ़्तार। मेडिकल के बाद किया कोर्ट में पेश।

एक्सपोज़ टुडे। 
इंदौर पुलिस ने जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक साल पहले हुए हुए बहुचर्चित बावड़ी कांड में मंदिर प्रशासन से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बावड़ी धंसने से 36 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। पुलिस ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों पर एफआईआर की थी। जिसमें सेवाराम और मुरली को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में डीसीपी ऋषिकेश मीणा की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने से पहले दोनों का मेडिकल परीक्षण भी कराया।
मामले में डीसीपी की टीम ने शुक्रवार सुबह दोनों के घर पहुंची। इनके घरों से पुलिस की टीम दोनों को लेकर डीसीपी ऑफिस पहुंची। यहां गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल परीक्षण कर कोर्ट में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी के विरोध में सिंधी समाज ने इंदौर में आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक कारोबार बंद रखने की घोषणा की है।
यह था मामला 
जूनी इंदौर में हुए बावड़ी धंसने से 36 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। पुलिस ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों पर एफआईआर की थी। जिसमें सेवाराम और मुरली को आरोपी बनाया गया था।
दोनों की गिरफ्तारी के बाद समाज सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गया है। मंदिर से जुड़े लोग मैसेज कर रहे हैं कि ‘सेवाराम गलानी जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि गिरफ्तारी नहीं होगी। गलत धाराएं लगी हैं, वह हट जाएंगी। लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
 हादसे के बाद मंदिर ढहा दिया।
इंदौर का बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर। भगवान की प्रतिमाओं के एकदम सामने एक ऐसी बावड़ी जो किसी को दिखती नहीं थी। उन्हें भी नहीं दिखी जो 30 मार्च को रामनवमी पर हवन में शामिल होने पहुंचे। किसी को पता नहीं था कि जिस जगह वे बैठे हैं, वह इतनी कमजोर है कि भरभराकर गिर जाएगी। भक्तिभाव में डूबे 60 लोग कुछ ही क्षणों में बावड़ी में समा गए। इनमें से 36 की मौत हो गई। हादसे के बाद बावड़ी को बंद कर दिया गया। मंदिर को ढहा दिया।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri