March 7, 2026

इन्दौर यातायात पुलिस स्पीड राडार गन से पकड़ेगी तेज गाड़ी चलाने वालों को।  

एक्सपोज़ टुडे,इन्दौर।
तेज गति से वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय पीटीआरआई, भोपाल व्दारा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्व कार्यवाही करने के लिए इन्दौर जिले को 02 स्पीड राडार गन प्रदाय की गयी है। स्पीड गन को किस प्रकार संचालित किया जाना है, इस संबंध में यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को आज पुलिस कन्ट्रोल रूम इन्दौर में प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान अति.पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आर.एस.देवके, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सन्तोष उपाध्याय एवं थाना प्रभारी यातायात पूर्व इन्दौर की उपस्थिति में सूबेदार, उनि, सउनि, प्रआर, एवं आरक्षकों को स्पीड गन के उपयोग के संबंध में, भोपाल से आये प्रशिक्षक श्री कार्तिक यादव व्दारा प्रशिक्षण दिया गया, कि इस गन को किस प्रकार संचालित किया जाये तथा तेज गति से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।
                इन्दौर यातायात पुलिस व्दारा पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त स्पीड गन के माध्यम से अनियंत्रित रूप से तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालको के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। यातायात पुलिस व्दारा आम जनता से अपील करती है कि अपने वाहन निर्धारित गति से ही यातायात नियमों का पालन करते हुए चलायें व दुर्घटना से स्वयं भी बचे एवं दूसरों को भी बचाएं ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri