March 7, 2026

इंदौर का सुक्खा, कट्टर अलगाववादी अमृत पाल सिंह का साथी पंजाब पुलिस ने हरियाणा से उठाया।

डॉ हिमांशु जोशी, एक्सपोज़ टुडे।
पंजाब पुलिस ने फ़रार चल रहे कट्टर अलगाववादी अमृत पाल सिंह के साथी सुक्खा को हरियाणा से गिरफ़्तार किया है। सुक्खा ने बताया की वह इंदौर में रहता है। अमृत पाल सिंह की तलाश में पंजाब पुलिस ने  जब हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शाहबाद क्षेत्र की सिद्धार्थ कॉलोनी में छापा मारा वहाँ बलजीत कौर नाम की महिला मिली। इस महिला ने अमृत पाल सिंह और उसके साथी पपल प्रीत सिंह को अपने घर में शरण दी थी। पुलिस ने महिला से सघन पूछताछ की और उसका मोबाइल खंगाला तो इंदौर के रहने वाले सुक्खा का नंबर सामने आया महिला की इससे कई बार बात हुई। पुलिस ने फिर सुक्खा को उठाया तो उसने स्वीकारा की वह इंदौर में रहता है और इन लोगों से क़रीब ढाई साल से जुड़ा है। कुरुक्षेत्र के एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने कहा की बलजीत कौर के हिरासत में लेकर पंजाब पुलिस को सौंपा है।
इंटेलिजेंस के इनपुट पर उठाया 
हरियाणा पुलिस का कहना है इंटेलिजेंस के इनपुट के आघार पर पंजाब पुलिस ने रेड की है। सूचना थी की अमृत पाल और उसके साथी 19 और 20मार्च की दरमियानी शाहबाद क्षेत्र की कॉलोनी सिद्धार्थ नगर में रूके  हैं। पुलिस ने महिला बलजीत को हिरासत में लिया तो पपल प्रीत सिंह का खुलासा हुआ।
दो दिन रहा, स्कूटी से घूमा अमृत पाल 
महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया अमृत पाल लुधियाना से कुरुक्षेत्र स्कूटी चला कर पहुंचा। पपल प्रीत सिंह ने भी आधे रास्ते गाड़ी चलाई। बलजीत ने बताया अमृत पाल ने हुलिया बदलने के लिए पगड़ी पहन ली थी और मूँछ भी सेट करा ली थी।
हरियाणा से महिला बलजीत कौर को हिरासत में लिया 
अमृत पाल की आख़री लोकेशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मिली थी। पुलिस ने जब रेड मारी तो मकान से एक महिला बलजीत कौर को हिरासत में लिया है। इसने अमृत पाल और उसके साथियों को अपने घर में पनाह दी थी।
सुख चैन सिंह गिल, आईजी, पंजाब पुलिस 
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri