March 11, 2026

इंदौर पुलिस कमिश्नर बने आईपीएस संतोष कुमार सिंह।

Xpose Today News 
इंदौर पुलिस कमिश्नर के पद पर आईपीएस संतोष कुमार सिंह की पोस्टिंग हुई है। सिंह वर्तमान में आईजी उज्जैन संभाग के पद पर थे। सिंह पूर्व में इंदौर के डीआईजी भी रह चुके हैं। वर्तमान पुलिस कमिश्नर आईपीएस राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। संतोष सिंह इंदौर के चौथे पुलिस कमिश्नर हैं।वहीं एडिशनल डीजी उमेश जोगा को उज्जैन आईजी बनाया गया है जोगी वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर परिवहन विभाग में थे। जबलपुर, देवास और बड़वानी जिले के एसपी भी बदले गए हैं। जबलपुर एसपी के पद पर देवास एसपी संपत उपाध्याय को भेजा गया है। वहीं बड़वानी एसपी के पद इंदौर डीसीपी हेड क्वार्टर जगदीश डाबर की पोस्टिंग हुई है। देवास एसपी के पद पर बड़वानी एसपी पुनीत गेहलोत की पोस्टिंग हुई है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri