Xpose Today News
इंदौर में जबलपुर सायबर सेल ने मारे ताबड़तोड़ छापे। इंदौर के चार युवकों ने सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती कर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की लाखों रूपए की ठगी। महिला की शिकायत के बाद एफ़आइआर दर्ज हुई सभी आरोपियों को सायबर सेल ने इंदौर से उठा लिया है। आरोपियों से ठगी के रूपए भी बरामद हो गए हैं। इस पूरे मामले में ख़ास बात यह है की आरोपी सोशल मीडिया के ज़रिए महिलाओं को ही टार्गेट करते थे।
जबलपुर निवासी महिला की सोशल मीडिया के जरिए इंदौर के अनिकेत मात्रे से पहचान हुई थी। महिला व्यवसाय शुरू करना चाहती थी।आरोपी ने शेयर ट्रेडिंग में पैसा लगाकर राशि दोगुनी करने का दावा किया। महिला ने भरोसा कर करीब 14 लाख 16 हजार रुपए निवेश कर दिए।कई महीने बीतने के बाद न तो लाभ मिला और न ही आरोपी का संपर्क हुआ। इसके बाद महिला ने स्टेट साइबर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।”स्टेट साइबर सेल निरीक्षक नीलेश अहिरवार की जांच में सामने आया कि अनिकेत मात्रे ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की थी।”
पुलिस टीम ने इंदौर से अनिकेत मात्रे, अभिषेक मात्रे, दयानंद मांझी, अक्षय मंडलिक और मिथुन जाटव को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी इंदौर के निवासी हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी समूह बनाकर विशेष रूप से महिलाओं को ठगी का लक्ष्य बनाते थे।”
“निरीक्षक नीलेश अहिरवार ने बताया कि पूछताछ के दौरान अन्य ठगी के मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।
