April 27, 2026

व्यापमं घोटाले का मुख्य आरोपित जगदीश सागर इंदौर एयरपोर्ट से कारतूस के साथ गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे।

मध्य प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले के मुख्य आरोपित जगदीश सागर को एरोड्रम थाना पुलिस ने शुक्रवार को देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। उसके बैग में जिंदा कारतूस भी मिले।
जगदीश इंदौर से ग्वालियर फ़्लाइट से जाने वाला था। इसी दौरान जब एयरपोर्ट के जवानों ने स्कैनर पर जांच की तो उसके बैग में जिंदा कारतूस मिला। पूछने पर आरोपित ने बहाना बनाया तो एयरपोर्ट प्रबंधन ने एरोड्रम थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपित को थाने ले गई और उस पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि व्यापम घोटाले मामले में जेल में रहने के बाद उसकी दो बंदूकों का लाइसेंस रिन्यू नहीं हो पाया था, जिसके बाद उसने दोनों बंदूकें बेच दीं। एक कारतूस गलती से बैग में पड़ा रहा गया। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया था। यहां से कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri