April 30, 2026

आईटीबीपी कैंप में जवान ने की फायरिंग, छह की मौत

नारायणपुर। बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आईटीबीपी के जवान आपस में भीड़ गए। इस दौरान एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। इसमें 6 जवानों की मौत हो गई है, वहीँ दो जवान घायल हुए है। घटना आईटीबीपी के कड़ेनार कैंप की बताई जा रही है। पुलिस की टीम मौके पर पहुँच चुकी है। घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया है।

खबर है कि पिछले दो से तीन दिनों से जवानों के बीच मतभेद की खबर आ रही थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे जवानों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान आईटीबीपी जवान रहमान खान ने एके 47 से साथियों पर फायरिंग कर दी। पूरी घटना में छह जवानों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फायरिंग की शुरुआत करने वाले जवान ने बाद में खुद को भी गोली मार ली।

वहीँ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घायल जवानों को उपचार के लिए रायपुर लाया जा रहा है, जिसके लिए एक हेलीकॉप्टर नारायणपुर के कडेनार कैम्प भेजा गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri