April 27, 2026

दंतेवाड़ा में नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जवानों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया। जवानों ने यहां मालेवाही के जंगलों में रिमोट कंट्रोल बम बरामद किया है। इस बम को नक्सलियों ने जवानों पर हमला करने के लिए लगाया था। इसके अलावा जवानों ने पेट्रोल बम भी बरामद किया है।

दरअसल शुक्रवार को गश्त पर निकले सीएएफ, एसटीएफ और डीआरजी के जवानों ने मालेवाही के जंगलों में प्रेशर कुकर आईईडी बम और पेट्रोल बम बरामद किया। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर बम लगाया था। उन्होंने इन बमों को एंटेना से जोड़ उसे पेड़ पर लटका दिया था, जिससे नक्सली काफी दूरी से सिर्फ रिमोट के सहारे इन बमों में ब्लास्ट कर सकें।

नक्सलियों ने यह बम मालेवाहि और बोदली के बीच निर्माणाधीन मार्ग पर लगाया था। यह पहला मौका है जब नक्सलियों ने इस प्रकार रिमोट कंट्रोल बम का इस्तेमाल किया हो। फ़िलहाल सुरक्षाबल के जवानों ने सभी बमों को डिफ्यूज कर दिया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri