होशंगाबाद। मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने सड़क पर पड़े शव को देखकर मानवता दिखाते हुए अपनी गाड़ी रोकी। पटवारी ने अपनी कार से चादर निकाल कर ओढ़ाई। वह प्रभावितों की पूरी मदद करने के बाद ही वहां से रवाना हुए।
दरअसल सड़क मार्ग से यात्रा करते समय होशंगाबाद के बावई के पास जीतू पटवारी ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव देखा। व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हुई थी। इस पर जीतू पटवारी ने अपनी गाड़ी रोकी और शव को चादर ओढ़ाई। इसके बाद वह प्रभावितों की पूरी मदद करने तक वहीँ रहे और फिर आगे के लिए रवाना हुए।
