April 29, 2026

धानी घाटी के कंजर गिरोह से 10 मोटर साईकल बरामद, मोटर सायकल चोरी में एक नाबालिग बालक भी शामिल।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर पुलिस ने धानी घाटी के कंजर गिरोह से 10 मोटर साईकल बरामद की है। मोटर सायकल चोरी में एक नाबालिग बालक भी शामिल |
थाना कनाडिया पुलिस टीम द्वारा रात में वाहन चैकिंग के दौरान थाना कनाडिया क्षेत्र से अपराध मे चोरी गई एक जुपीटर वाहन आरोपी अमर नागर पिता साधुराम नागर उम्र 28 साल निवासी ग्राम धानी घाटी जिला देवास व बाल अपचारी के कब्जे से जप्त की गई हैं तथा शातिर आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई हैं । आरोपी से अन्य मोटर सायकल चोरी की घटनाओ के संबंध मे पुछताछ करते आरोपी द्वारा इदौर तथा अन्य आसपास के शाजापुर देवास जिले से भी मोटर सायकल चोरी कर धानी घाटी जंगल मे मोटर साईकल बेचने हेतु छुपा के रखना बताया । जिस पर आरोपी का मेमोरेण्डम धारा 27 साक्ष्य विधान का लिया जाकर आरोपी से अन्य चोरी गई कुल 10 वाहन घानीघाटी जंगल से बरामद की गई है । आरोपी से अन्य मामलो मे भी पुछताछ की जा रही है। आरोपी धानी घाटी के कंजर है तथा इन्दौर में आकर अकसर इस प्रकार की घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा था जिस पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 10 मोटर सायकल किमती 4,50,000 / – बरामद करने में थाना कनाडिया पुलिस को सफलता प्राप्त की है ।

उक्त सफल कार्यवाही में थाना कनाडिया के थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद जमरे , उनि . माधवसिंह भदौरिया , सउनि . रमजान खान , प्र . आर . आनंद , प्र.आर. नीरज गुर्जर , प्र . आर . योगेश झोपे , आर .जंगजीतसिंह , आर . अमितसिंह भदौरिया , आर . जितेन्द्र रावत , आर . सत्यभान , आर . दिवान सिंह आर . नारायण जाट की प्रमुख भूमिका रही हैं ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri