May 9, 2026

इंदौर में चुनावी रंजिश में भाजपा कांग्रेस नेताओं में चले चाकू

एक्सपोज़ टुडे।
इंदौर में हुए विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं के विवाद के बाद आज चाकू बाज़ी हो गई। पुलिस के मुताबिक़ भाजपा से कांग्रेस में आए एक नेता ने मूसाखेड़ी क्षेत्र में राऊ के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक के एक समर्थक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। घायल को गंभीर हालत में विशेष जूपिटर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
भंवरकुआं टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक भाजपा से कांग्रेस में आए दिनेश मल्हार का सोनू उर्फ कपिल पिता विनोद खिल्लारी से चुनाव के वक्त विवाद हुआ था। इसी के चलते दिनेश और उसके साथियों ने कपिल के पेट और सीने पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने दिनेश मल्हार, मनोज मल्हार, उमेश मल्हार, सतीश शिंदे और अंकित नामदेव सभी निवासी पालदा पर धारा 307, 452, 294 और 34 के तहत केस दर्ज किया है।
एडीसीपी जोन 4 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि फरियादी के अनुसार पालदा क्षेत्र में कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में केस दर्ज कर पांच आरोपी बनाए गए हैं। घटना के पीछे कारण चुनाव में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष का साथ नहीं देने की बात सामने आई है। इस पर चाकू से हमला कर फरियादी को घायल किया गया। सभी आरोपी फरार है। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लेंगे।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri