April 27, 2026

भोपाल में ज्वैलरी शोरूम पर लेडी ज्वेल थीफ ने लाखों के सोने के कंगन पर किया हाथ साफ़।पहले देखे, फिर पहने और ले उड़ी।

एक्सपोज़ टुडे,भोपाल।
लेडी ज्वैल थीफ गैंग ने दिनदहाड़े राजधानी में लाखों रूपों के कंगन पर हाथ साफ़ कर दिया। यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के सर्राफा बाजार में ग्राहक बनकर ज्वैलरी खरीदने पहुंची तीन महिलाओं की गैंग ने सोने के दो कंगन चोरी कर लिए। इसका खुलासा तब हुआ, जब ज्वैलर्स ने स्टॉक का मिलान किया।
घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। इसमें महिला कंगन छिपाते दिख रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गैंग ने शहर में पहले भी वारदात को अंजाम दिया होगा।

धर्मेन्द्र चांदवानी (45) की सर्राफा मार्केट, बैरागढ़ में ज्वैलरी की दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे 3 महिलाएं दुकान पर खरीदारी करने पहुंची। तीनों ने कंगन दिखाने के लिए बोला। मैंने 7 जोड़ी कंगन दिखाने के लिए ट्रे में रख दिए।
इसी दौरान बीच में बैठी महिला ने हाथ में कंगन पहना। इसके बाद हमारी नजर से बचकर बाजू में बैठी महिला को चुपके से दे दिया।
बाद में महिलाएं बोलीं- उन्हें कंगन पसंद नहीं आए। इसके बाद वह दुकान से चली गईं। उनके जाने के बाद व्यापारी ने कंगन गिने। इनमें करीब 25 ग्राम वजनी दो कंगन गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि खरीदारी करने आईं महिलाएं कंगन चुरा ले गई हैं।

धर्मेंद्र ने तुरंत थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। चोरी गए कंगन की कीमत करीब सवा लाख रुपए है।

हो चुकी है पहले भी वारदात

त्योहारों के कारण बाजार में काफी भीड़ है। भीड़ की आड़ में महिलाएं इस तरह की वारदात को अंजाम देती हैं। पुलिस ने व्यापारियों से सजग रहने की अपील की है। त्योहारी सीजन में शहर में इस तरह की वारदात पहले भी हो चुकी हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri