छतरपुर। पन्ना टाइगर रिजर्व से लगे हुए चंद्रनगर की पहाड़ी बीट में एक पेड़ पर वयस्क तेंदुआ नजर आने से हडकम्प मच गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने रात में ही 4 मोबाइल और 5 सर्च टीमों की नियुक्ति कर दी है।
वन विभाग की ओर से गांव वालों को मुनादी कराकर सूचना दी जा रही है। रात से मंडल अधिकारी, एस डी ओ सहित कई रेंजर मौके पर मौजूद है।
