आगर-मालवा। आगर मालवा बस स्टैंड पर शुक्रवार को दो सांडों के बीच लड़ाई छिड़ गई। कभी एक सांड दूसरे पर हावी होता तो कभी दूसरा पहले पर। वहां मौजूद लोगों ने सांडों के बीच चल रही लड़ाई को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन सांड लड़ते रहे। उनकी लड़ाई में पास ही खड़ी मोटरसाइकिल भी गिर गई वहीँ कुछ सब्जियों और फूलों की टोकरी भी बिखर गई।
इस दौरान एक सांड दूसरे सांड को पीछे धकेलते हुए भीड़ में घुस गया। वह तो गनीमत रही कि कोई शख्स इनकी लड़ाई की चपेट में नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि इनकी लड़ाई में एक महिला को हल्की-फुल्की चोट आई।
