May 18, 2026

सीहोर में एक बार फिर टिड्डी दल का हमला

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक बार फिर से टिड्डी दल का हमला हुआ है। टिड्डियों के दल ने सिलखेड़ा गांव में मूंग एवं हरी सब्जियों पर हमला किया है। इतनी सारी टिड्डियों को देखकर गांव वालों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल सीहोर जिले के श्यामपुर, अहमदपुर थाने के अंतर्गत आने वाले सील खेड़ा गाँव में आज दोपहर को टिड्डियों का दल पहुंचा। जब गाँव वालों ने इतनी बड़ी संख्या में टिड्डियों को देखा तो हड़कंप मच गया।

जब ग्रामीणों को पता चला कि टिड्डियों का दल मूंग की फसल और हरी सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहा हैं तो गांव के लोगों ने थालियाँ बजाकर और आग जलाकर धुएँ से टिड्डियों को भगाने की कोशिश की।

इस मामले में जब दोराहा से नायब तहसीलदार एसएस देशमुख से सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि जैसे ही मुझे टिड्डियों के बारे में सूचना मिली तो मैंने तत्काल क्षेत्र के पटवारी शुभम दुबे को घटनास्थल पर पहुंचाया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri