इंदौर। शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने देपालपुर में पंचायत सचिव योगेश दुबे के घर पर छापा मारा। कार्रवाई सुबह करीब 5:30 बजे से जारी है। फ़िलहाल लोकायुक्त की टीम योगेश दुबे की सम्पत्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि लोकायुक्त की टीम को योगेश दुबे के पास से दो मकान, साढ़े 3 बीघा जमीन, 15 तोला सोना, 4 लाख 16 हजार रुपए नकद, मिली है। जो उनकी आय से ज्यादा है।
