March 7, 2026

लोकायुक्त टीम ने इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए किया ट्रेप।

एक्सपोज़ टुडे। 
भोपाल लोकायुक्त टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत काम करने वाले ठेकेदार से बिल पास करने की एवज़ में रिश्वत मांग रहे इंजीनियर को ट्रेप किया है।
गुलाब राव महादेव राव दौडके निवासी अमरावती घाट जिला बेतुल ने लोकायुक्त भोपाल रेंज के पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी कि उसने ग्राम पंचायत वंडली में में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सोक पिट और नाडेब बनाने का काम किया था। जिसके 1,15000 रुपये के बिल जनपद पंचायत प्रभात पट्टन से पेमेंट होने है । परंतु इंजीनियर संजय गवाड़े उसके कार्यो का  मूल्यांकन कर बिल निकालने के लिए 15000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।आवेदक रिश्वत न देकर संजय गवाड़े  के विरूद्ध कार्यवाही चाहता था। आवेदन की सत्यापन कार्यवाही निरीक्षक रजनी तिवारी द्वारा की गई।आवेदक गुलाब के द्वारा अनावेदक की रिश्वत की मांग को वॉइस रिकॉर्ड किया।जिसके उपरांत पुलिस अधीक्षक  मनु व्यास के मार्गदर्शन में , विवेचना अधिकारी निरीक्षक रजनी तिवारी के साथ निरीक्षक मनोज पटवा,निरीक्षक उमा कुशवाहा, प्रधान आर मुकेश सिंह, आर राजेंद्र, आर संदीप, आर अवध ने संयुक्त टीम बनाकर आज दिनांक 21-6-2022 को ,कार्यवाही की।आरोपी ने 5000 रुपये लेकर आवेदक को मुलताई में बिरुल चौराहे पर बुलाया ।14.05 बजे आरोपी इंजीनियर संजय गवाड़े को आवेदक गुलाब राव से 5000 रु की रिश्वत राशी लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।कार्यवाही जनपद पंचायत प्रभातपट्टन में जारी है।

 

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri