April 30, 2026

थाने के भीतर ही प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी

सिवनी। परिवार वालो की इच्छा के विरुद्ध जाकर एक प्रेमी जोड़े ने पुलिस थाना में ही एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी की। दोनों लड़का एवं लड़की एक-दूसरे को को बहुत पहले से पसंद करते थे। परिवार वालो के हस्तक्षेप चलते दोनों केवलारी पुलिस थाने पहुंच गए।

थाना प्रभारी के। के। अवस्थी ने परिजनों की उपस्थिति मे दोनो को समझाते हुए, कहा कि दोनो बालिग है। आप लोग स्वंय निर्णय करे क्या हो सकता है? इस पर प्रेमी जोड़े ने निर्णय लिया कि आज ही और अभी इसी समय, आप लोगो के सामने शादी करेंगे।

इसके बाद दोनो ने थाना परिसर में भगवान शिव के मंदिर में पूजा कर सादगीपूर्ण तरीके से जयमाला पहनाकर एवं लड़के ने लड़की की मांग भरकर विवाह किया। इस मौके पर के। के। अवस्थी, सब इंस्पेक्टर रवि अवस्थी, स्थानीय जन कमल सिंह ठाकुर, पत्रकार रमाशंकर महोविया,  आनंद कौशल,  पुलिस स्टाफ, अन्य अधिकारी, कर्मचारी व सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने युगल प्रेमी को आर्शिवाद दिया।थाने के भीतर ही प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri