March 15, 2026

माफिया अतीक और अशरफ़ पर मेडिकल कॉलेज में पुलिस के सामने गोलियाँ बरसा दी, दोनों की मौत।

एक्सपोज़ टुडे।
प्रयागराज के माफिया अतीक और अशरफ़ पर मेडिकल कॉलेज कैंपस में मीडियाकर्मी बनकर आए तीन लोगों ने उस वक़्त दनादन फ़ायरिंग कर दी जब पुलिस दोनों को मेडिकल कराने से जा रही थी।
पुलिस ने आरोपियों को मौक़े से गिरफ़्तार कर लिया है।
दरअसल  अतीक और अशरफ़ को जब मेडिकल कॉलेज में लाया गया तभी मीडिया भी आ गई और मीडियाकर्मियों ने अतीक और उसके भाई अशरफ़ से बात करने की कोशिश की। अतीक मीडिया के सवालों के जवाब दे रहा था तभी मीडियाकर्मी के भेष में आए तीन लोगों ने अतीक पर हमला कर दिया उसके सिर पर पहली गोली मारी गई इसके बाद अशरफ़ पर फ़ायरिंग की गई। इसके बाद तड़ा तड़ फ़ायरिंग कर दी। क़रीब 20 से ज़्यादा गोलियाँ दोनों पर चलाई गई। आरोपियों ने अतीक और अशरफ़ पर तब तक फ़ायरिंग की जब तक की दोनों की बॉडी में हलचल नहीं बंद हो गई।
मीडियाकर्मी बनकर आए माइक आईडी और कैमरा मिला 
तीनों आरोपी मीडियाकर्मी बनकर आए थे इनके पास एक माइक आईडी और एक कैमरा था। माइक आईडी पर एनसीआर न्यूज़ लिखा है।
मौक़े से तीन रिवॉल्वर मिली।
आरोपियों के पास तीन रिवॉल्वर मिली है जो हमले के बाद मौक़े पर गिरी पुलिस ने क्राइम सिन बनाने के लिए जगह को सील कर दिया है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri