Xpose Today News
आईजी ने पुलिस फोर्स को सुधर जाने की चेतावनी दी नहीं चेते तो कर दी बड़ी कार्रवाई।
रीवा के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत अपने पावर का पर्याप्त इस्तेमाल करते हुए नशा के कारोबारियों को दमदारी के साथ ठिकाने लगाने का काम किया है। विंध्य क्षेत्र में जिस तरह से नशे के कारोबारी अपनी पैठ जमा लिए थे उससे तो यही लगता था कि इस पर काबू पा लेना असंभव है लेकिन इस असंभव काम को बेखूबी संभव बनाने का काम आईजी गौरव राजपूत के मार्गदर्शन में विंध्य क्षेत्र की पुलिस ने किया है। जो काबिले तारीफ है, बता दे की जब रीवा रेंज रीवा में पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत की पदस्थापना हुई थी तो उन्होंने विंध्य क्षेत्र के सभी पुलिस के उच्च अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की क्राइम मीटिंग लेकर अपनी इरादे स्पष्ट कर दिए थे उस समय पुलिस महानिरीक्षक की कही हुई एक ऐसी बात थी जो काफी तूल पकड ली थी, जब उन्होंने पुलिसकर्मियों को हिदायत देते हुए कहा था कि हमारे पास उन सभी पुलिस कर्मियों की सूची है जो नशेड़ियों व नशा के कारोबारी की मदद करने का काम करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि आप सभी को सुधार जाने का मैं एक मौका दे रहा हूं अगर सुधार नहीं होता तो 15 दिन के अंदर सूची को सार्वजनिक कर दिया जाएगा और ठोस कार्यवाही की जाएगी, आईजी गौरव राजपूत के इन बातों को कुछ लोगों ने तजब्बू तो दिया लेकिन कुछ लोगों ने माइंड में नहीं लिया, लेकिन आईजी गौरव राजपूत की पहली प्राथमिकता विंध्य क्षेत्र में पनप रहे नशे को पूरी तरह नष्ट कर देने की थी जो उन्होंने 100% किया भी, बातें बितती गई नशे पर काबू भी पा लिया गया उसके बाद कुछ समय के लिए गौरव राजपूत अपने आप को साइलेंट मोड पर रख लिया था जो चर्चा का विषय भी बना था। लेकिन अब समझ में आ गया कि आईजी रीवा रेंज रीवा अपने आप को थोड़ा समय के लिए साइलेंट क्यों रखा था, कहते हैं जब शेर दो कदम पीछे लेता है तो भागने के लिए नहीं और तेजी से हमला करने के विचार से दो कदम पीछे जाता है बस यही भूल थी उन सभी पुलिसकर्मियों की जिन्होंने क्राइम मीटिंग में पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत की कहीं जाने वाली बात को गंभीरता से नहीं लिया गया परिणाम स्वरूप रीवा जिले के मनगवां थाना प्रभारी व दो सहकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। उनके ऊपर आरोप था कि अपराधियों से साथ गांठ कर पुलिस की छवि खराब करने का काम कर रहे थे, मनगवां थाना प्रभारी के ऊपर हुई कार्यवाही से विंध्य क्षेत्र की हर पुलिसकर्मियों को सीख लेने की आवश्यकता है।
