May 4, 2026

अजीबोग़रीब फ़रियाद, शादी करवा दो सरकार

खंडवा। आमतौर पर जनसुनवाई में लोग न्याय पाने के लिए पहुँचते हैं लेकिन खंडवा में एक युवक विवाह करवाने की गुहार लेकर जनसुनवाई में पहुंचा।

दरअसल 24 साल का इमरान खंडवा के अहमद नगर का रहने वाला है। उसके पास जन्म प्रमाण पत्र नही होने के कारण उसके उम्र का सही आंकलन नही हो पा रहा है। ऐसे में वह जब भी वैवाहिक सम्मेलनों में विवाह के लिए आवेदन करता है तो उसके आवेदन को जन्म प्रमाण पत्र न होने के कारण ख़ारिज कर दिया जाता है। इसलिए परेशान युवक अब मेडिकल के आधार पर अपना जन्म प्रमाणपत्र बनाने की मांग कर रहा है।

युवक की गुहार सुनकर नगर निगम की टीम उसे इंसाफ दिलाने के लिए जुट गई है। जनसुनवाई में युवक को जन्म प्रमाणपत्र बनाने का आश्वासन देकर रवाना कर दिया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri