March 6, 2026
Screenshot

एमबीए छात्रा हत्या कांड 1 हजार किलोमीटर दूर मिल रही आरोपी की लोकेशन।

Xpose Today News
इंदौर के द्वारकापुरी में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा की मर्डर मिस्ट्री सुलझती नज़र आ रही है। इस हैरतअंगेज़ हत्या के मामले में पुलिस सरगर्मी से अब तक मुख्य आरोपी पीयूष धमनोतिया की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को काफ़ी हद तक सफलता भी मिल गई है। आरोपी की लोकेशन शहर से करीब 1000 किलो मीटर दूर एक पिकनिक स्पॉट पर मिली है, जहां वह मृतका का मोबाइल चालू कर इस्तेमाल कर रहा था। उसे पकड़ने के लिए इंदौर पुलिस की टीमें शुक्रवार देर शाम रवाना हो गई हैं।पीयूष धमनोतिया के गिरफ्त में आने के बाद मर्डर मिस्ट्री पर से पर्दा हट जाएगा।

इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव नग्न हालत में उसके क्लासमेट के कमरे में मिला है। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा चार दिन से लापता थी। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबि​क, घटना अंकली गली की है। सूचना मिलते एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जिस कमरे से शव मिला है, वह उसके क्लासमेट मंदसौर निवासी पीयूष धनोतिया का है। जो उसने किराए से ले रखा है।। दोनों सांवेर रोड स्थित एक संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे।

मर्डर के बाद युवती का फोन इस्तेमाल करता रहा आरोपी 

“पुलिस के अनुसार 10 फरवरी की रात हत्या के बाद आरोपी करीब 8 बजे अपने कमरे से निकलता दिखाई दिया। इसके बाद उसकी अलग-अलग जगहों पर लोकेशन ट्रेस हुई। आश्चर्यजनक बात यह है की उसने उसी रात छात्रा की हत्या कर दी थी और बाद में युवती के मोबाइल का इस्तेमाल करता रहा।”आरोपी ने रात 11 बजे युवती के मोबाइल से उसकी बहन को मैसेज भेजा। जिसमें लिखा था-“पापा से कहना अब वह घर नहीं लौटेगी।” इसके बाद परिजनों ने उसकी सहेलियों को कॉल किए, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।”

11 अश्लील वीडियो से मचा हडकंप

“पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने दोनों के बीच के 11 आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में शेयर किए और बाद में युवती के वॉट्सऐप स्टेटस पर भी अपलोड कर दिए। इसके बाद मोबाइल में सेव सभी नंबरों पर वीडियो भेजे गए, जिससे रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।”

 

Leave a reply

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri