March 10, 2026

इंदौर संभाग में खनिज विभाग ने 82 करोड़ का राजस्व किया हासिल 1 हजार 141 प्रकरण दर्ज 29 करोड़ का अर्थदण्ड।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।
इंदौर संभाग में खनिज विभाग ने 82 करोड़ से ज़्यादा का राजस्व किया हासिल किया है। संभाग में रेत सहित अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। संभाग में अब तक एक हजार 141 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों पर लगभग 29 करोड़ का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।
खनिज मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने आज इंदौर में संभाग के जिलों में पदस्थ विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में बताया गया कि संभाग में विभाग द्वारा राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संभाग में खनिज विभाग द्वारा 82 करोड़ से अधिक का राजस्व हासिल किया गया है। संभाग में रेत सहित अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। संभाग में अब तक एक हजार 141 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों पर लगभग 29 करोड़ का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।
बैठक में खनिज विभाग के संचालक श्री विनित आस्टिन सहित संभाग के जिलों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में खनिज मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दे। हर हाल में मार्च अंत तक निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति कर ली जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि संभाग में चलाये जा रहे अभियान को और अधिक गति देकर खनिज का अवैध उत्खनन विक्रय और भण्डारण करने वालों पर सख्त कार्यवाही हो। बैठक में बताया गया कि इंदौर संभाग में जारी वित्तीय वर्ष में अब तक खनिज विभाग द्वारा 82 करोड़ 37 लाख रूपये का राजस्व हासिल किया गया है। संभाग में कुल 140 करोड़ रूपये की राजस्व वसूली का लक्ष्य है, जो मार्च अंत तक पूरा कर लिया जायेगा।
बैठक में बताया गया कि खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वाले के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। संभाग में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। संभाग में जारी वित्तीय वर्ष में अब तक इस संबंध में 796 प्रकरण दर्ज किये गये, इनमें से 676 प्रकरणों का निराकरण किया गया। निराकृत प्रकरणों में 4 करोड़ 34 लाख रूपये से अधिक का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। रेत के अलावा अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के विरूद्ध अब तक 345 प्रकरण दर्ज किये गये हैं, इनमें से 319 प्रकरणों का निराकरण कर 24 करोड़ 62 लाख रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri