May 3, 2026

मंत्री ने कहा शिवराज माफ़ी माँगेंगे तभी थमेगी बारिश

बैतूल। कमलनाथ सरकार में पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने एक बार फिर प्रदेश में हो रही भारी बारिश के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर शिवराज सिंह चौहान माफी मांग ले तो प्रदेश में बारिश बंद हो जाएंगी।

दरअसल सुखदेव पांसे अपने विधानसभा क्षेत्र मुलताई के ग्रामीण इलाकों में बारिश के कारण बर्बाद हुई फसल को देखने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवराज ने पहले बारिश न होने के लिए कमलनाथ को जिम्मेदार ठहराया था। इससे इंद्र भगवान इतने नाराज हो गए कि अब बारिश रुक ही नहीं रही है। अगर शिवराज माफ़ी मांग ले तो बारिश रुक सकती है।

पांसे ने क्षेत्रीय सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार अपना काम कर रही है लेकिन यहाँ के सांसद को केंद्र सरकार से मुआवजे की मांग करनी चाहिए। सिर्फ भारत पाकिस्तान करने से लोगों का पेट थोड़ी भरता है। पेट तो घर में अनाज आएगा उसी से भरेगा। इस दौरान पांसे ने अधिकारियों को सर्वे कराने के निर्देश भी दिए।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri