ग्वालियर। हम सभी ने अब तक आम जनता या अधिकारियों को मंत्री के चरणों में नतमस्तक होते तो कई बार देखा है। लेकिन रविवार को प्रदेश के एक मंत्री ने सफाई कर्मचारी के चरणों में माथा टेक दिया।
दरअसल प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बाल भवन में निगम द्वारा आयोजित सफाई संरक्षकों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों का सम्मान करते समय वह एक महिला कर्मचारी के सामने अचानक घुटने के बल बैठ गए और चरण स्पर्श किये।
समारोह में मंत्री प्रद्युम्न ने कहा कि ये लोग रोजाना अपने परिवार का त्याग कर सर्दी हो या गर्मी अपने फर्ज का पालन करते हुए सफाई करते हैं। इनका सम्मान सर्वोपरि हैं।
