छतरपुर। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में पांच साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने बलात्कार करने के बाद मासूम की हत्या कर उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया। वहीँ मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलने के 72 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
बुंदेलखंड में महिलाओं पर अपराधों का सिलसिला थमा नहीं है। ताजा मामला बुंदेलखंड के छतरपुर जिले के वनगाय गांव का हैं। यहां नाबालिक के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। इतना घिनौना अपराध होने के बाद भी पुलिस ने जमकर लापरवाही बरती। जब बच्ची के परिजन मासूम के साथ बलात्कार और हत्या की सूचना देने पुलिस स्टेशन पहुंचे तो नौगांव टीआई बैजनाथ शर्मा ने उल्टा उन्ही के साथ गाली गलौज कर भगा दिया।
हालात यह है कि बलात्कार और हत्या जैसे संगीन मामले की सूचना मिलने के करीब 72 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की के पिता ने टीआई बैजनाथ शर्मा पर अपराधियों को संरक्षण देने और उनके द्वारा पैसे लेन-देन के आरोप लगाए हैं।
वहीं इस इस घटना को देखते हुये अब कुशवाहा समाज और उसके पदाधिकारियों ने कहा है कि वह एसपी से मुलाकात करके टीआई बैजनाथ शर्मा पर कठोर कार्यवाही कर तत्काल सस्पेंड की मांग करेंगे। साथ ही अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए।
