March 8, 2026

लापता टायर व्यवसायी की हुई हत्या, जंगल में मिला शव। नौकरानी और उसका पति हिरासत में ।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।

शॉप पर जाने का कहकर निकले लापता टायर कारोबारी का शव  पुलिस को  सिमरोल के जंगल में  मिला है।शव पूरी तरह  से निर्वस्त्र था।पुलिस का अनुमान है कि लापता व्यापारी  अशोक वर्मा की कहीं  ओर हत्या कर शव बाद में जंगल में फेंका गया है।

उधर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उनके घर की नौकरानी ने अपने पति के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है और उनकी लाश को सिमरोल में जाकर फेंक दी।
अशोक कुमार वर्मा की हत्या के आरोप में पुलिस ने नौकरानी और उसके पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक़ सुबह ग्रामीणों ने जंगल में अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना  पुलिस को दी। मौक़े पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त की। यह शव लसूडिया से लापता हुए टायर व्यापारी  अशोक वर्मा का का निकला l

पुलिस के मुताबिक़ शव दो तीन पुराना लग रहा है l गला दबा कर  हत्या करने का  मामला लग रहा है l शव से काफी दूरी पर मृतक के कपड़े भी मिले है l

पंचवटी कॉलोनी निवासी अशोक कुमार वर्मा (कुमावत) की देवास नाका पर बालाजी टायर्स के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वर्मा स्कूटर से दुकान के लिए रवाना हुए लेकिन दुकान नहीं पहुंचे। मोबाइल बंद मिलने पर बेटी निशा स्वजनों के साथ थाने पहुंची और गुमशुदगी दर्ज करवाई।

निशा के मुताबिक पिता प्रॉपर्टी खरीदने बेचने का काम भी करते थे।

रविवार दोपहर को प्रकाश पेट्रोल पर उनका स्कूटर मिला था। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वह स्कूटर खड़ा कर जाते हुए भी दिख गए थे।

जब मोबाइल की लोकेशन निकाली तो आखिरी लोकेशन बाईग्राम (सिमरोल) की मिली। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।

टीआइ इंद्रमणि पटेल के मुताबिक वर्मा खुद की निपानिया की तरफ जाते हुए दिखे थे। उनके आगे-पीछे भी कोई नहीं था। किसी ने फिरौती या धमकी भरा काल भी नहीं किया। उनके हाव भाव से भी लग रहा वो किसी के दबाव में नहीं है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri