सतना। सतना जिले में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान धराशायी हो गया। इस हादसे में माँ-बेटे की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीँ एक गाय भी हादसे का शिकार हुई।
मामला जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र के ग्राम झाली का है। तेज बारिश के कारण सुबह के करीब चार बजे कच्चा मकान गिर गया। मलबे के नीचे दबने से 70 वर्षीय रनिया और उसके बेटे 50 वर्षीय इंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ एक गाय की भी हादसे के चपेट में आने से मौत हो गई।
सूचना मिलने पर आला अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए आर्थिक अनुदान, गाय की मृत्यु पर 25 हजार रुपए और मकान की क्षति होने पर 35000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की है। वही थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच कर पंचनामा तैयार कर मृतको की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिये मैहर रवाना कर दिया है।
