April 29, 2026

कलेक्टर निवास की दीवार गिरने से मां बेटे की मौत

बस्तर। पिछले चार दिनों से बस्तर में लगातार हो रही बारिश के कारण कलेक्ट्रेट निवास की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों को हल्की फुल्की चोट आई हैं।

बस्तर के भैरव देव वार्ड में महिला अपने चार बच्चों के साथ घर में सो रही थी। महिला का घर कलेक्ट्रेट निवास की दीवार से लगा हुआ था। अचानक कलेक्टर निवास की दीवार इनके घर पर गिर गई। जिससे मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीनों बच्चों को चोंट आई है।

घटना की जानकारी लगते ही मोहल्ले वालों ने 112 की मदद ली और दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बस्तर अंचल में लगातार 4 दिनों से हो रही बारिश से कई घरों को नुकसान भी पहुंचाया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri