March 15, 2026

इंदौर ईओडब्ल्यू ने किए एम.पी. स्टेट एग्रो इण्डस्ट्री के प्रबंधक के बैंक लॉकर से 10 लाख के ज़ेवर बरामद।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर ईओडब्ल्यू (इकॉनॉमिक अफेंस विंग) ने एम.पी. स्टेट एग्रो इण्डस्ट्री के प्रबंधक रमेशचन्द्र रूपारिया के घर पर दबिश देकर बेनामी संपत्ति का खुलासा किया । इस प्रकरण में आरोपी
रमेशचन्द्र रूपारिया आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इंदौर में अपराध क्रमांक- 85/2021, धारा 7(सी) एवं सहपठित 13(1)बी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 के अन्तर्गत केस दर्ज किया। आरोपी के नाम से यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, धार में लॉकर होना पाया गया था। ई.ओ.डब्ल्यू. इन्दौर के विवेचना अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिरूद्ध वाधिया द्वारा अपनी टीम तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट के साथ यूनीयन बैंक धार पहुंचकर शाखा प्रबंधक श्री कुलदीप भास्कर एवं आरोपी रमेशचन्द्र रूपारिया की उपस्थिति में लाॅकर खुलवाया, जिसमें सोने व चांदी के आभूषण मिले, जिनका बैंक में ही मूल्यांकनकर्ता से आभूषणों की शुद्धता, मूल्यांकन कराते लगभग 10 लाख रूपये के होना पाए गए। सोने-चांदी के आभूषण जप्त किए गए।

यहाँ डाले थे छापे
(1) भवन क्रमांक- 168, त्रिमुर्ति नगर, धार, (2) भवन क्रमांक-237, आलोक नगर, कनाडिया रोड, इंदौर (3) पैतृक भवन ग्राम मोहन बडोदिया, जिला शाजापुर (4) केयर हास्पीटल, ग्राम मोहन बडोदिया में आगर सारंगपुर रोड मुख्य मार्ग जिला शाजापुर, (5) पुत्र बृजमोहन पाटीदार के निवास स्थान- फ्लेट न0-215-सी, सेकेण्ड फ्लोर, चिनार वुडलैण्ड, कालोरा रोड, भोपाल तथा (6) आरोपी के कार्यालय एम.पी. स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पो.लि., त्रिमूर्ति चैराहा के पास, जिला धार में आय से अधिक बेनामी संपत्ति होने के संबंध में छापे की कार्यवाही की गयी थी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri