March 7, 2026

क्राइम ब्रांच की गिरफ़्त में आया मुख्तार मलिक का गुर्गा और यूपी का स्मगलर।

एक्सपोज़ टुडे।
भोपाल क्राइम ब्रांच  की गिरफ़्त में आया मुख्तार मलिक का गुर्गा और यूपी का स्मगलर।क्राइम ब्रांच ने  ओमेर को गिरफ़्तार किया है यह कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक का सहयोगी रहा हैं।ओमेर  मूलतःफतेहपुर उ.प्र. का है मूल निवासी है। यह पहले भी  40 कट्टो सहित हुआ था गिरफ्तार । इसने कुख्यात गुंडे  तोफिक शूटर को पिस्टलसप्लाई किये थे । लंबे समय से फ़रार चल रहा यह आरोपी   महँगी गाड़ियों में घूमकर करता था स्मगलिंग।
क्राइम ब्रांच को किलोल पार्क पर एक विश्वनीय मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कप्तान शादी हॉल गिन्नौरी तलैया के सामने ओमेर खान नामक व्यक्ति खड़ा हैं जो अवैध हथियार की तस्करी में क्राईम ब्रांच थाने से अप.क्र.150/2021 में फरार चल रहा हैं।
 मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा निर्देशो के आधार पर मय हमराह स्टाफ के मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान कप्तान शादी हाल गिन्नौरी तलैया भोपाल पहुचे जहां पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने को हुआ जिसे घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछने पर आरोपी ने  ओमेर खान पिता शफीक उजजमा खान उम्र 42 साल निवासी मकान नं 2676/1 अब्दुल हमीद वार्ड आधार ताल जबलपुर का होना बताया जिले मौके पर गिरफ्तार कर क्राईम ब्रांच थाने लेकर आये थाने पर धारा 27 साक्ष्य अधिनियम पर मेमो लेने पर आरोपी ने बताया अपने घर जबलपुर में घर की अलमारी में एक देशी पिस्टल दो जिंदा कारतूस रखना बताया ।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायालय से पीआर लेकर जबलपुर लेजाकर उसके घर अलमारी में से निकालकर एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद  किये गये ।
आरोपी से पूछताछ की गई जिसके द्वारा बताया कि वह देशी पिस्टल व कारतूस बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में भोपाल आया था हथियारो के संबंध में पूछने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किये। जो समस्त अवैध हथियार पाये गये । आरोपी कृत्य 25/27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में विधिवत जप्ती  एवं गिरफ्तार किया गया ।
                     *गिरफ्तार आरोपी की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं आपराधिक रिकार्ड-*
क्र नाम आरोपी पता शैक्षणिक योग्यता जाहिरा व्यवसाय पूर्व आपराधिक रिकार्ड
1ओमेर खान पिता शफीक उजजमा खान उम्र 42 साल निवासी मकान नं 2676/1 अब्दुल हमीद वार्ड आधार ताल जबलपुर8 कक्षा कबाड़े का काम करता हैं।
1.अपराध क्रमांक 47/12 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट
थाना गोरखपुर,जबलपुर
2. अपराध क्रमांक 185/13 धारा  धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना जहागीराबाद भोपाल
3. अपराध क्रमांक 150/21 धारा  धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना क्राईम ब्रांच भोपाल
जप्त पिस्टल व कारतूस
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri