March 7, 2026

सगाई से 3 दिन पहले महिला क्लर्क का मर्डर। चाकू मारे,घर की पानी की टंकी में मिली लाश।

एक्सपोज़ टुडे।

सगाई से 3 दिन पहले महिला क्लर्क का मर्डर।
घर की पानी की टंकी में मिली लाश। खंडवा पुलिस के मुताबिक़ युवती की चाकू मारकर हत्या की गई उसके बाद शव पानी की टंकी में फैंका गया। मृतका की शिनाख्त रजनी मासरे 27 साल के रूप में हुई है। वह
खंडवा नगर निगम में पदस्थ थी। रजनी की लाश शनिवार को उसके ही घर में पानी की टंकी में मिली। वो यहां किराये पर मकान लेकर रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवती का रिश्ता तय हो चुका था और मंगलवार को उसकी सगाई होनी थी। लेकिन उससे 3 दिन पहले ही उसका मर्डर हो गया। पुलिस ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है।

पुलिस के मुताबिक़ रजनी मासरे (27) पुत्री जयराम मासरे रामनगर स्थित साईं मंदिर के पास किराए के मकान में रहती थी। शुक्रवार को रजनी का मोबाइल बंद मिला। जिसके बाद रजनी की मां बसंती उसे देखने खंडवा आई। शनिवार को जब वो मकान पर पहुंची, तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पास-पड़ोस के लोग जमा हो गए।
लोग पीछे के दरवाजे से घर में घुसे, तो कमरे के अंदर खून बिखरा पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। देखा, तो पानी की टंकी पर खून के निशान थे। तलाशी में टंकी में युवती का शव मिला। घटनास्थल पर एसपी विवेक सिंह समेत आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कमरे में हत्या करने के बाद लाश को टंकी में फेंका है।

6 महीने पहले सीधी से आई खंडवा
परिजनों के अनुसार रजनी पहले सीधी में पदस्थ थी। पिछले साल अगस्त महीने में ही उसका ट्रांसफर खंडवा किया गया था। इसके बाद से निगम में पदस्थ थी।

मंगलवार को थी सगाई

परिजनों के अनुसार रजनी का रिश्ता तय हो चुका था और मंगलवार को उसकी सगाई होना थी। पुलिस को अंदेशा है कि ये वारदात प्रेम-प्रसंग के चलते की गई है। पुलिस के मुताबिक एक दिन पहले युवती की स्कूटी घर से कुछ दूर मिली थी। रिश्तेदारों ने संपर्क किया, तो मोबाइल बंद आ रहा था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri