May 3, 2026

लाली कोल की मां का दावा – पुलिस ने नहीं मेरे बेटे ने बबुली और लवलेश को मारा

सतना। अंतरराज्यीय इनामी डकैत बबुली कोल और उसके साथी लवलेश कोल के एनकाउंटर मामले में नया मोड़ सामने आया है। बबुली की गैंग के सदस्य लाली कोल की मां मुन्नी कोल ने दावा किया है कि उसके बेटे ने ही बबुली और लवलेश को मारा है।

मुन्नी ने मीडिया के सामने दिए गए बयान में कहा है कि बबुली और लवलेश दोनों ही लोगों को बहुत परेशान करते थे। इससे परेशान होकर लाली ने दोनों को मार दिया और फिर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

वहीँ लाली के चचेरे भाई छेदीलाल रावत ने बताया कि हरसेड़ गांव में किसान अवधेश द्विवेदी के अपहरण मामले में लाली ने डकैतों की मदद की थी। तभी से वह बबुली गैंग में रह रहा था। वह और अन्य लोग बबुली तक रसद पहुंचाने का काम करते थे। बबुली की हरकत से नाराज होकर लाली ने दोनों की हत्या कर दी।

वहीँ दूसरी तरफ पुलिस लाली कोल के आत्मसमर्पण की बात से इंकार कर रही है। बता दे कि बबुली और लवलेश की मौत को लेकर IG ने दावा किया था कि डकैत बबुली व लवलेश को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri