May 18, 2026

नायब तहसीलदार ने ड्राइवर से सैनिटाइज करवाई जूतियां, फोटो वायरल

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन की नायब तहसीलदार शिवांगी खरे का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो में शिवांगी खरे ड्राइवर से अपनी जूतियां सैनिटाइज करवाती नजर आ रही हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग शिवांगी खरे की आलोचना करते हुए उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं इस मामले में नायब तहसीलदार शिवांगी खरे का कहना है कि कंटेनमेंट एरिया से फोन आया था कि पॉजिटिव मरीज के परिजन बाहर घूम रहे हैं। ऐसे में हम उन्हें समझाने के लिए गए थे। इस दौरान एक परिजन हमारे नजदीक से निकला। उसके बाद सभी ने खुद को सैनिटाइज किया।

उन्होंने कहा कि मैं खुद अपने हाथों से सैनेटाइजर का स्प्रे कर रही थी, लेकिन जूतियों पर स्प्रे नहीं कर पा रही थी। ऐसे में ड्राइवर ने मेरे हाथ से स्प्रे लेकर मेरी जूतियों पर स्प्रे किया। यह सब अचानक हुआ और सामान्य घटना है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri