March 7, 2026

राजधानी में रंग जमा News 18 के ”राइजिंग मध्य प्रदेश 2022″ का।

एक्सपोज़ टुडे। 
‘झीलों के शहर’ भोपाल की धरती साक्षी बनी सूबे की तरक़्क़ी पर चिंतन-मंथन की। भोपाल के होटल ताज लेकफ्रंट में सियासत और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां एक साथ नज़र आईं, दरअसल यह अनूठा अवसर था- News 18 ”राइजिंग मध्य प्रदेश” का। देश के विभिन्न प्रदेशों में ”राइजिंग” के नाम से News  18 का महामंच विकास पर चर्चा का साक्षी बनता रहा है। इसी सफल एवं सार्थक श्रृंखला में  ”राइजिंग मध्य प्रदेश” का भव्य आयोजन किया गया। सूबे की सियासत पर राजनैतिक दिग्गजों ने चर्चा करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बातचीत की। तिरंगा अभियान और आज़ादी के अमृत महोत्सव के बारे में भी मुख्यमंत्री ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने ‘लाडली लक्ष्मी योजना’ के ज़रिए बेटियों को सशक्त बनाने की बात कही। किसानों, युवाओं, महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाने और उन्हें पूरी ईमानदारी से लागू करने की बात की। विपक्ष के आरोपों की धज्जियां उड़ाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते बल्कि समग्र विकास और जनकल्याण में विश्वास रखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ‘बुलडोज़र मामा’ की छवि को लेकर भी बात की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ज़ोर देकर कहा कि आदिवासी समाज को अधिकार देकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने वाली शिवराज सरकार प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत कर रही है, हर ग़रीब को रहने के लिए जगह मिले, इसके लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। हम पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता के साथ क्लीन और ग्रीन एनर्जी पर भी काम कर रहे हैं। 2023 के आगामी चुनाव के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम काम और विकास के आधार पर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिवराज सरकार आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण की ओर अग्रसर है। “राइजिंग मध्य प्रदेश” के महामंच पर मध्य प्रदेश की लोक संस्कृति और कला के जब मनमोहक रंग नज़र आए, तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज़ दिखा। कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री भी जमकर थिरके। प्रदेश के सबसे बड़े मंच पर विभिन्न सत्रों के तहत केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केन्द्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश
देश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मध्य प्रदेश शासन में नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव, कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग तथा भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री सचिन यादव एवं जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के विकास, नीतियों और योजनाओं के विषय में अपने विचार और सुझाव व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध फ़िल्म कलाकार अन्नू कपूर ने बातचीत के साथ ही देशभक्ति गीत गाकर समां बाँध दिया।
फ़िल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने भी कई मुद्दों पर बेबाक राय ज़ाहिर की। इसके अलावा वेबसीरीज़ ”आश्रम” में ‘पम्मी पहलवान’ के किरदार से लाइमलाइट में आई अभिनेत्री अदिति पोहनकर और ‘तेरी मिटटी में मिल जांवा’ गाने से चर्चित बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर रुपाली जग्गा ने भी ‘राइजिंग मध्य प्रदेश’ के मंच की शोभा बढ़ाई। इस महामंच पर हॉकी इंडिया के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर समेत अलग-अलग क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत की। कुल मिलाकर चर्चा व संवाद का  महामंच “राइजिंग मध्य प्रदेश”,  मध्य प्रदेश के समग्र विकास, चुनौतियों, सम्भावनाओं व सरकार की नीतियों के बारे में मंथन तथा भविष्य को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के रोडमैप के निर्धारण में सार्थक रहा ।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri