Xpose Today News
इंदौर की लसूडिया थाना क्षेत्र की सनसिटी कॉलोनी में में वीज़ा ख़त्म होने के बाद भी नाइजीरियन युवक रह रहा था। इस कॉलोनी में कई पुलिस प्रशासन के अफसर कई पूर्व और वर्तमान आईपीएस अफसर रहते हैं। लेकिन किसी को कानोंकान खबर नहीं लगी की नाइजीरियन उनके पड़ोस में रह रहा है। लेकिन जब वह अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने हीरा नगर पहुंचा तो हीरा नगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।इसकी पहचान डॉन पेड्रो चार्लिस निवासी सनसिटी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है। वह 2023 से पहले पहले इंदौर आया था और बीपीओ टास्क एस कंपनी में काम कर रहा था। लेकिन वीजा ख़त्म होने की भनक न पुलिस को रही न इंटेलिजेंस को।
ऐसे पकड़ाया
हीरानगर पुलिस ने नाइजीरियन युवक डॉन पेड्रो चार्लिस को गिरफ्तार किया है। वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने इलाके में आया था, उसका वीजा 2023 में ही समाप्त हो चुका था और तब से वह अवैध रूप से शहर में रह रहा था। लेकिन उसकी खबर पुलिस को नहीं थी।
हीरा नगर पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान डॉन पेड्रो चार्लिस निवासी सनसिटी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है। वह कई साल पहले इंदौर आया था और रेडिसन होटल के सामने बनी बीपीओ कंपनी टास्ककस कंपनी में काम कर रहा था। वीजा समाप्त होने की जानकारी मिलने के बाद विभाग ने पुलिस को सूचित किया था। इसके बाद लसूड़िया पुलिस उसे तलाश रही थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर रहा।
कई पुलिस अधिकारी रह रहे हैं।
आश्चर्य की बात यह है कि वह लसूड़िया क्षेत्र की जिस कॉलोनी में किराए से रह रहा था, जहां कई पुलिस के टीआई से लेकर आईजी स्तर और प्रशासनिक अधिकारियों के बंगले भी बने हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली कि वह हीरानगर इलाके में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया है, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस पूछताछ में डॉन पेड्रो चार्लिस ने बताया कि उसका वीजा करीब तीन साल पहले 2023 में खत्म हो चुका था, लेकिन उसने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। अब पुलिस उसके मकान मालिक से भी पूछताछ करेगी।
