March 7, 2026

शॉट सर्किट नहीं, एक तरफ़ा प्यार में आग लगाई 7 लोगों की गई जान।

एक्सपोज़ टुडे।

मध्यप्रदेश के इंदौर में विजय नगर थाना क्षेत्र की स्वर्ण बाग़ कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी हुए भीषण अग्निकांड में 7 लोग ज़िंदा जल गए हैं। इस मामले में बड़ा सनसनीख़ेज़ खुलासा हुआ है। पुलिस ने कॉलोनी में लगे कई कैमरे खंगाले इसमें क़रीब ढाई बजे सफ़ेद शर्ट पहना एक युवक बिल्डिंग के पास घूमता नज़र आया। इस युवक ने बिल्डिंग में खड़ी दोपहिया में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने 100 कैमरे खंगाले और उनके डीवीआर ज़ब्त कर पड़ताल की तो घटना का खुलासा हो गया।

आग पार्किंग से शुरू हुई थी और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। यह आग संजय @ शुभम दीक्षित निवासी झाँसी द्वारा लगाना पाया गया । संजय बिल्डिंग में रहने वाली युवती से एक तरफ़ा प्यार करता है उसने युवती से बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया। वह

संजय उर्फ शुभम दीक्षित ने एक तरफा प्रेम में अग्निकांड की घटना को दिया गया अंजाम जिस युवती से प्यार करता था,शादी करना चाहता था-उसने शादी से मना कर दिया था। इसके बाद से ही युवक लगातार युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था–कुछ दिनों पहले ही उसका विवाद हुआ था 10 हजार को लेकर भी युवक युवती के बीच विवाद चल रहा था।
युवती से बदला लेने के लिए मकान की पार्किंग में खड़ी स्कूटी में आग लगाई जिसके बाद पूरे मकान में आग लग गई
पेट्रोल भी उसने उसी मकान में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाला और युवती के गाड़ी में आग लगा दी।
पुलिस द्वारा जाँच के उपरांत धारा 302, 436 IPC का अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु विभिन्न टीमें बनायी गयी है जो उसकी तलाश कर रही है ।

आसपास के लोगों मुताबिक़, रात तीन बजे शोर सुनाई दिया। बाहर देखा तो बिल्डिंग में आग लगी थी। हमने बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था। इस बिल्डिंग में कुछ छात्र और परिवार किराए से रहते थे। बताया जा रहा है कि यहां तीन-चार दिन पहले मेहमान भी आए थे। लोहे का दरवाज़ा गर्म होने से खुल नहीं सका

आग में फँसे लोग दम घुटने के कारण मारे गए क्योंकि सीढ़ियों पर लगा लोहे का दरवाज़ा आग के कारण गर्म हो गया था उसे खोलने की कोशिश की गई लेकिन दरवाज़ा खुल नहीं सकी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri