March 8, 2026

सरकारी स्कूल में हुआ अश्लील डांस,वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच।

एक्सपोज़ टुडे, उज्जैन।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में थाना भैरवगड़ क्षेत्र के ग्राम खलाना के शासकीय प्राथमिक स्कूल परिसर में अश्लील डांस कराने का मामला सामने आया है। कोरोना काल में हुए इस अश्लील डांस में भीड़ इकट्ठा कर कोरोना गाइड लाइन और सोशल डिसटेंसिंग का भी उल्लंघन हुआ है। एडिशनल एसपी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. ग्राम खलाना के सरकारी स्कूल का एक अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक वीडियो गांव के ही मुकेश चौहान के बेटे के मान के कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें मुकेश ने गांव में कुछ नाचने वाली महिलाओ का कार्यक्रम रख दिया था. फिलहाल एडिशनल एसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

वायरल वीडियो रविवार रात का बताया जा रहा है. सूत्रों बताते हैं कि भेरूगढ़ के पास ग्राम खलाना निवासी मुकेश के बेटे का रविवार को मान का कार्यक्रम था, जिसमें दोस्तों के अलावा रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया गया था. बारिश को देखते हुए आयोजन स्कूल परिसर में रखा गया और पार्टी में जमकर नाच गाना और जमकर ठुमके भी लगाए गए. पार्टी देर रात तक चली, जिसमें शासकीय प्राथमिक स्कूल परिसर में ही अश्लील डांस का कार्यक्रम रख दिया. अब कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस जाँच के बाद कारवाई की बात कर रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri