March 7, 2026

इंटेलिजेंस की सूचना पर एसटीएफ़ ने हाई प्रोफ़ाइल बच्चा चोर गिरोह पकड़ा।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
इंदौर में अस्पतालों से बच्चों को चुरा कर बेचने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इंदौर STF ने इस मामले में 4 लोगों को किया गिरफ्तार किया है।इनमें तीन महिलाएं  भी शामिल है। जानकारी के अनुसार एडीजी इंटेलिजेंस आदर्श कटियार ने एक शिकायत  के बाद जांच के लिए एसटीएफ इंदौर को मामला सौंपा। STF ने मामले में 3 महिलाओं सहित 4 लोगों को पकड़ा। डॉ. से खरीदा था बच्चा एसटीएफ ने देवास के निगमकर्मी शिरीष इंदूरकर समेत उसकी पत्नी सुधा, पड़ोसी पुष्पा और दाई लीलाबाई को पकड़ा है। आरोप है, शिरीष व सुधा ने पुष्पा और लीला बाई की मदद से अक्टूबर 2011 में यश अस्पताल की संचालिका (अब दिवंगत) से एक दिन का बच्चा खरीदा था। अब यह बच्चा 10 साल का हो चुका है। वह निजी स्कूल में पढ़ता है। पुलिस ने जब लीला से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह मालिश और दाई का काम करती थी। डॉक्टर से उसकी पहचान थी। उसने डॉक्टर को शिरीष और सुधा के बारे में बताया और बच्चा दिलवा दिया। लीला ने रुपए लेने से भी इनकार कर दिया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri