March 8, 2026

सोशल मीडिया पर शादीशुदा महिला को कम उम्र के लड़के से झूठी मोहब्बत करना पड़ा महँगा।

एक्सपोज़ टुडे।
एक महिला के लिए सोशल मीडिया पर अपने से कम उम्र के लड़के के साथ मोहब्बत करना मुसीबत बन गया है। युवक अब महिला पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा है और धमकी दी है कि अगर वो ऐसा नहीं करती तो महिला के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। मामला जबलपुर ज़िले का है। आरोपी युवक दिल्ली का रहने वाला है जिसके खिलाफ महिला व उसके पति ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वीडियो कॉल में तोड़ीं मर्यादाएं महिला जबलपुर के रांझी इलाके की रहने वाली है। जिसकी सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले अमित डागर से दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों घंटों तक एक दूसरे से वीडियो चैटिंग करने लगे। प्यार का बुखार दोनों पर इस कदर चढ़ा कि महिला ने वीडियो चैटिंग में मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। इसी दौरान दिल्ली निवासी अमित ने महिला के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। कुछ दिन पहले अमित ने महिला पर दिल्ली में आकर मिलने का दबाव बनाया। महिला ने उसे बताया कि वो शादी शुदा है तो आरोपी ने कहा कि वो पति को छोड़कर उसके साथ शादी कर ले।

अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमित उस पर दबाव बना रहा है कि पति को छोड़कर वो उसके साथ शादी कर ले। उसने मना किया तो धमकी दी कि वो सोशल मीडिया पर उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर देगा। कई बार समझाने के बाद भी जब अमित नहीं माना तो महिला ने पति को पूरी बात बताई। पहले तो पति महिला पर नाराज हुआ लेकिन बाद में अमित को समझाने की कोशिश की। लेकिन पति की समझाइश का भी अमित पर असर नहीं हुआ उल्टे वो पति को भी धमकाने लगा। जिसके बाद पति-पत्नी ने रांची पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri