March 15, 2026

जेल में बंद प्यारे मिंया के छोटे मिंया आए पुलिस रिमांड पर।

एक्सपोज़ टुडे,भोपाल।
फर्जी नामों पर बनाई सोसायटी और धोखाधडी के मामले मे बेटे शाहनवाज खान उर्फ बिट्टू को कोर्ट ने 11 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है. बता दें, कि शाहनवाज प्यारे मियां यौन शोषण कांड के मुख्य आरोपी का बेटा है. इस पर फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी के केस चल रहे हैं. छह महीनों से ये फरार था. कल ही इसने पुलिस थाने में सरेंडर किया था.

शाहनवाज खान उर्फ बिट्टू
इधर, शाहनवाज के पिता यानि प्यारे मियां पर भी कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. प्यारे मियां पर नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं.
कौन है प्यारे मियां ?
तथाकथित पत्रकार प्यारे मियां पर पिछले साल जुलाई में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. आरोप है कि प्यारे मियां शाहपुरा स्थित विष्णु हाईटेक सिटी के एक फ्लैट में नाबालिग बच्चियों को शराब पिलाकर उनका यौन शोषण करता था. इस मामले में शाहपुरा पुलिस चालान पेश कर चुकी है और अब संबंधित पक्षों के बयान हो रहे हैं.
गरीब तबके की बच्चियां थी निशाने पर
पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि आरोपी प्यारे मियां गरीब तबके की नाबालिग बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था. बदले में बच्चियों के माता-पिता को कुछ पैसे दे देता था. उन्हें गंदी फिल्में दिखाता और शराब पिलाकर डांस करवाता था. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था.
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा केस
प्यारे मियां यौन शोषण मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है. एक नाबालिग की मौत के बाद बयान दर्ज होना शुरू हुए. मामले में SIT भी चालान पेश कर चुकी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri