March 6, 2026

इंदौर के अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय में पद्मश्री डॉ रंगनाथन जयंती एवं तिरंगा रैली का आयोजन।

एक्सपोज़ टुडे।
शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय में आज पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस.आर.रंगनाथन जी की 130 वी जयंती एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली भी निकली गई। क्षेत्रीय ग्रंथपाल श्रीमती लिली डावर ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के 200 विद्यार्थी शामिल हुए, करीब 100  भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चे एवं पदाधिकारी भी शामिल हुए। बच्चों की सहभागिता के बारे में बताते हुए लिली डावर ने बताया कि आज के विद्यार्थी शिक्षक दिवस तो जानते हैं लेकिन पुस्तक दिवस और पुस्तकालय विज्ञान के जनक का नाम नहीं जानते, उन्होंने बच्चों को इनके बारे में बताते हुए उनसे पुस्तकालय से जुड़ने का वचन लिया। बच्चों ने पूरे जोश और खुशी से पुस्तकालय का भ्रमण भी किया और यहां आने का वादा भी किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार अस्थाना ने कहा कि मद्रास के पास एक गांव के साधारण परिवार में जन्में डॉ रंगनाथन ने पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में महान कार्य किया ,ऐसा सिर्फ भारत देश में ही हो सकता है,  वरिष्ठ समाजसेवी श्री अनिल भंडारी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान है इसे बनाए रखना है, समाजसेवी श्री प्रीतमलाल दुआ जी ने कहा कि लिली ने इतने कम समय में पुस्तकालय को एक नई पहचान दी है, दिल्ली यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी साइंस के श्री आई आर कुमार ने कहा कि में यहां परिवर्तन देखकर स्तब्ध हूं, बेटी लिली डावर ने आज भारत के भविष्य को पुस्तकालय विज्ञान से परिचित करवाने का काम किया है,बच्चों को देखकर मेरे मन प्रसन्नता से भर गया है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri