May 4, 2026

धमाकों की दहशत, घरों से बाहर सो रहे लोग

खंडवा। गोकुल गाँव में पिछले एक हफ्ते से जमीनी धमाकों के कारण लोगों में जबर्दस्त दहशत है। जमीन के भीतर से लगातार खमाकों की आवाजें आ रही है। घर की दीवारों में दरारें पड गई हैं। गाँव में दहशत का आलम यह है कि लोग घरों से निकल कर खुले आसमान तले सो रहे हैं।

दरअसल खंडवा जिले के मोघट के पास गोकुल गांव में एक सप्ताह से जमीन के अंदर हलचल हो रही हैं। खेत में लगातार जमीन के अंदर से पानी के बुलबुले उठ रहे हैं और धमाकों की आवाज आ रही है। इससे ग्रामीण डरे और सहमे हुए हैं।

मंगलवार रात्रि हुए धमाके के बाद कई घरों की दीवारों में दरारें पड़ गई। ग्रामीण अपने बच्चों और बुजुर्गों को लेकर सड़कों पर आ गए। ग्रामीण जिला प्रशासन से सर्वे कराने की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों के आक्रोश पर एसडीएम और पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। प्रशासन ने भूगर्भीय हलचल की हकीकत जानने के लिए नागपुर जियोलॉजिकल टीम द्वारा सर्वे कराने का आश्वासन भी दिया है।

जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों के अंदर इस भूगर्भीय हलचल से पर्दा उठने की उम्मीद जरुर जग गई है। गनीमत यह है की इन छिटपुट हलचलों में कोई बड़ी घटना नही घटित हुई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri