March 13, 2026

पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, मची लूट

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में शुक्रवार को एक पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। देखते-देखते ही लोगों के बीच वहां पेट्रोल लूटने की होड़ मच गई। लगभग आधे घंटे तक लोगों के बीच पेट्रोल लूटने की जद्दोजहद होती रही।

दरअसल घटना नरसिंहपुर की गाडरवारा तहसील के गांव कोनिया के पास भारत पेट्रोलियम की है। यहां एक पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। जैसे ही लोगों को इसके बारे में जानकारी लगी वह बाल्टी, कुप्पियाँ लेकर पेट्रोल लूटने के लिए पहुँच गए। कुछ लोग पेट्रोल लूटकर सीधे अपनी गाड़ी में ही पेट्रोल भरते नजर आए।

पेट्रोल लूटते समय लोगों ने गंभीर घटना होने की आशंका की नजरंदाज तो किया ही है साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ाई। ख़ास बात यह है कि जिस जगह यह घटना घटी, वहां से गाडावारा थाना महज 2 किलोमीटर दूर है। बावजूद इसके पेट्रोल लूटने वाले आधे घंटे से अधिक तक लूट की घटनाओं को अंजाम देते रहे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri