April 27, 2026

नल सुधारने आया, महिला के मोबाईल नंबर से Gmail अकाउंट का पासवर्ड लिया,फिर निजी फोटो निकाले और करने लगा ब्लैकमेल।

एक्सपोज़ टुडे।

एक महिला ने इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच को शिकायत कर कहा की उसके जी मेल अकाउंट को किसी व्यक्ति ने हैक करके उसके निजी फोटो निकाल लिए हैं और उससे 5 लाख रुपए 24 घंटे में देने के लिए ब्लैकमेल रहा है ।

इस पर पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) निमिष अग्रवाल द्वारा तत्काल क्राइम ब्रांच व थाना लसूडिया की पुलिस टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए निर्देशित किया। कार्रवाई करते हुए आरोपी .संदीप उर्फ मोनू भावसार पिता शिवानंद भावसर उम्र – 32 साल निवासी – 182 छोटी खजरानी इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर, उसने बताया कि नल फिटिंग करने का कार्य करने के दौरान उसने कॉन्टैक्ट नंबर प्राप्त कर महिला का gmail अकाउंट का पासवर्ड प्राप्त कर, महिला के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर, आरोपी द्वारा महिला को 24 घंटे में 5 लाख रुपए देने के लिए ब्लैकमेल करना कबूला। आरोपी द्वारा पूर्व में भी देवास सहित इंदौर जिले में कई लोगो के कॉन्टैक्ट नंबर के द्वारा मेल आइडी से निजी फोटो प्राप्त कर ब्लैकमेल करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri