March 7, 2026

पंजतारा होटल पर डकैती डालने की योजना बनाने वाले 05 शातिर बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा।

एक्सपोज़ टुडे। 
इंदौर के थाना खजराना पर मुखबिर सूचना के आधार पर 5 बदमाशों के बारे में सूचना मिली की बायपास स्थित पंजतारा होटल पर डकैती डालने वाले है जिनके पास हथियार भी है। जिस पर थाना खजराना की पुलिस टीम ने उक्त बदमाशो को स्टार चौराहा के पास खाली मैदान नाहर शाह कंपाउंड के पीछे से पकड़ा तथा आरोपीगण के कब्जे से दो खटकेदार धारदार चाकू, टामी, लोहे के पाईप तथा लाल मिर्च पावडर जप्त किया गया। आरोपीगण का पूर्व में अपराधिक रिकार्ड हैं। आरोपीगण शातिर प्रवत्ती के है।
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ जारी है जिसमें अन्य घटनाओ के भी खुलासा होने की संभावना हैं।
नाम आरोपीयान – 1. अकरम उर्फ छुटकू पिता मोहम्मद रफीक निवासी इलियास कॉलोनी
2. साहिल उर्फ बच्चा उर्फ जाहिद पिता रशीद शेख निवासी ओल्ड पलासिया इंदौर
3. महमूद उर्फ कल्लू पिता नब्बू खान निवासी 151 न्यू खैराबाद कॉलोनी
4. सोनू शाह पिता रजाक शाह निवासी 126 नहारशाह नगर खजराना
5. पन्ना लाल पिता शोभाराम राठौर निवासी विनय नगर बंजारा बस्ती खजराना इंदौर
आरोपी अकरम पर पूर्व से एक दर्जन अपराध पंजीबद्ध है। साहिल उर्फ बच्चा पर कुल 6 अपराध पंजीबद्ध है
उक्त सराहनीय कार्य को करने में थाना प्रभारी खजराना श्री दिनेश वर्मा व उनकी टीम उनि रितेश यादव, प्रवेश सिंह, प्र आर 567 जिशान अहमद,3577 विनोद यादव ,प्रआर 569 लोकेन्द्र आर. शशांक चौधरी,3779 पंकज मीणा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri