March 7, 2026

नाबालिग बालिका का रेप कर जघन्य हत्या करने वाले 25 हजार रूपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे।
ग्वालियर के थाना हजीरा क्षेत्रान्तर्गत 9 वर्षीय बालिका की रेप कर जघन्य हत्या करने की घटना हुई थी। इस घटना से आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ़्तार कर लिया है।
थाना हजीरा एवं क्राइम ब्रांच की टीमें फरार आरोपी को पकड़ने के लिए  दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश के साथ-साथ ग्वालियर जिले की सरहद से लगने वाले जिलों में उसके छिपने के ठिकानों पर लगातार दबिश  दी।
आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस टीमें पंजाब भी गई जहां पर पुलिस टीम को जानकारी मिली  कि  आरोपी के विरूद्व थाना खमानो जिला फहेतगढ़ साहिब(पंजाब) में अप0क्र0 19/2009 धारा 15 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व हुआ था जिसमें उक्त आरोपी 07 वर्ष नाभा जेल में बंद रहा, उसके पूर्व वर्ष 2001 में पंजाब की पटियाला जेल में एडीपीएस के मामले में साढे़ तीन साल जेल में रहा था। इसके साथ ही एनडीपीएस के एक अन्य मामले में उक्त आरोपी आगरा जेल में भी 2 वर्ष की सजा काट चुका है। आज दिनांक 13.07.2022 को मुखबिर की सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त रेप व हत्या के दुर्दांत आरोपी को थाना हजीरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
  यह था मामला
जून 2022 को पीड़ित व्यक्ति ने थाने पहुँचकर रिपोर्ट सिखाते हुए बताया दोपहर मेरा बेटा व 9 वर्ष की बेटी घर के पास स्थित मंदिर में खेल रहे थे। तभी मेरे बेटे ने घर आकर बताया कि मेरे मामा मेरी बेटी को आईसक्रीम खिलाने के लिये साथ ले गये हैं। काफी देर तक बेटी के वापस न आने पर जब मैंने अपने मामा के घर जाकर उनसे बेटी के संबंध में पूछा तो उन्होने बताया कि वह तो आईसक्रीम खिलाकर बेटी को छोड़ गये थे। तब मैने मामा से कहा कि मैं पुलिस में रिपोर्ट लिखाने जा रहा हॅू, उसके बाद थाना हजीरा पर सूचना दी जिस पर से थाना हजीरा में अप0क्र0 310/2022 धारा 363 भादवि का प्रकरण अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व कायम कर विवेचना में लिया अपह्त बच्ची की तलाश की गई। आसपास के क्षेत्रों में लगे हुए सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज की जांच करने पर पुलिस टीम को  पता लगा कि बच्ची को ले जाने वाला व्यक्ति फरियादी का मामा है, जब पुलिस द्वारा फरियादी के मामा की तलाश की गई तो वह घर से फरार हो गया। दिनांक 28.06.2022 को सुबह पुलिस को सर्चिंग के दौरान रेल्वे ट्रेक के पास झाड़ियों में एक नावालिग बच्ची का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस टीम द्वारा उक्त शव की शिनाख्त कराई गई जो थाना हजीरा क्षेत्र से दो दिन पहले अपह्त हुई 9 साल की बच्ची का निकला। घटना स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों एवं फारेंसिक टीम द्वारा किया गया। पुलिस द्वारा बच्ची के शव का पीएम कराने पर ज्ञात हुआ कि उसकी हत्या से पूर्व उसके साथ रेप भी किया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा फरियादी के मामा के खिलाफ अपह्रण, रेप, हत्या व पॉक्सोे एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर आरोपी की तलाश की गई।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri