April 27, 2026

पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे। 
ग्वालियर पुलिस ने थाना गोला का मंदिर से  कुछ दिनों पहले लिफ़्ट के बहाने लूट की वारदात करने वाले दो लुटेरों को धरदबोचा है।  पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ करने पर लूट व डकैती की घटना का खुलासा हुआ। एडिशनल एसपी पूर्व/क्राइम राजेश डंडोतिया के मुताबिक़  कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति ने थाना गोला का मंदिर आकर रिपोर्ट की गई थी कि एक अज्ञात व्‍यक्ति द्वारा उससे लिफ्ट लेकर कट्टे की नोंक पर उसे मिलिट्री ग्राउंड सरला फार्म ले जाया गया, जहां उसके व उसके 4-5 साथियों द्वारा कट्टे की नोंक पर उसके खाते में जमा रूपये यूपीआई के जरिये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिये कहा गया। मेरे खाते में रूपये न होने की वजय से मेरे द्वारा अपने दोस्‍तों से *01 लाख 25 हजार रूपये* अपने खाते में मंगवाये गये जिसे उन लोगों द्वारा जबरन यूपीआई के जरिये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया गया तथा मेरी जेब में रखे हुए *10 हजार रूपये नगद* भी उनके द्वारा लूट लिये गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना गोला का मंदिर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 402/22 धारा 394 भादवि, 11/13 एमपीडीपीके एक्‍ट का प्रकरण पंजीबद्ध
दोनों आरोपियों की निशादेही पर उनके पास से लूटी गई रकम मे से *48 हजार रूपये* को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने  आरोपियों को थाना गोला का मंदिर के अपराध क्रमांक 402/22 धारा 394 भादवि, 11/13 एमपीडीपीके एक्‍ट मे गिरफ्तार किया जाकर उससे घटना में संलिप्‍त अन्‍य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri