March 7, 2026

पुलिस ने पकड़े महँगी साइकल चुराने के शौक़ीन शातिर चोर।

एक्सपोज़ टुडे।
पुलिस ने पकड़े महँगी साइकल चुराने के शौक़ीन शातिर चोर। एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना ठाटीपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्त बदमाश को थाना ठाटीपुर क्षेत्रांतर्गत शिवनगर में देखा गया है। उक्त सूचना पर से एसएसपी द्वाराएडिशनल एसपी शहर(पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया* को थाना ठाटीपुर पुलिस की टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक उक्त बदमाशों को पकड़ने का निर्देश दिया।।

एडिशनल एसपी शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देश पर *नगर पुलिस अधीक्षक मुरार ऋषिकेश मीणा, ने थाना प्रभारी ठाटीपुर निरी0 पंकज त्यागी के साथ थाना बल की टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान शिवनगर भेजा गया। पुलिस टीम को उक्त स्थान पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध को घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये संदिग्ध से पूछताछ करने पर उसके द्वारा शहर के कई क्षेत्रों में चोरी की बारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया। उक्त बदमाशों की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा उनके पास से चोरी की गई 07 सायकिलें कीमती 90 हजार रूपये का मशरूका बरामद किया गया। थाना ठाटीपुर पुलिस द्वारा उक्त बदमाश के विरूद्ध अप0क्रं0 300/22 धारा 411, 414 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनसे जिले में हुई अन्य चोरी की बारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri